BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट किया गया पुनः रिफिल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 10, 2021

जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट किया गया पुनः रिफिल...


रेवांचल टाईम्स :-  जिले में कोरोना संक्रमण की इस विषम परिस्थिति में जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुये संक्रमित मरीजों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के गंभीर प्रकरणों के उपचार में ऑक्सीजन की उपलब्धता अत्यावश्यक है, जिसके दृष्टिगत जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से संबध्द जिला अस्पताल में मरीजों के लिये निरंतर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिसके लिये जिला अस्पताल में स्थापित 13 किलो लीटर क्षमता के प्लांट को लिक्विड ऑक्सीजन से लगातार रिफिल किया जा रहा है और सेण्ट्रलाईज्ड ऑक्सीजन सुविधा के माध्यम से मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाकर उपचार किया जा रहा है। इसी कडी में 09 मई की देर शाम इस टैंकर को वैंडर द्वारा पुन: 10.6 के.एल. लिक्विड ऑक्सीजन से भर दिया गया है, जिससे कोविड मरीजों के लिये आगामी 2-3 दिनों तक ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। आगामी दिवसों में प्लांट को पुन: रिफिल किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment