BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य से खिलवाड़! आठवी पास डॉक्टर कर रहे लोगों ईलाज भेज रहे है लोगो को असमय काल के गाल में प्रशासन है उदासीन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

स्वास्थ्य से खिलवाड़! आठवी पास डॉक्टर कर रहे लोगों ईलाज भेज रहे है लोगो को असमय काल के गाल में प्रशासन है उदासीन...

 


 

रेवांचल टाईम्स :- प्रशासन की उदासीनता के चलते आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में नियमों को ताक में रखते हुए खुलेआम गाँव गाँव मे झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है पर इस जिले में किसको फुर्सत है ये सब देखने की बस सबको अपना अपना हिस्सा समय समय मे मिलते जाए फिर उन्हें कोई मतलब नही है कि कौन जी रहा या कौन मर रहा है।



             वही लोगो के द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद प्रशासन ने 2 झोला छाप डॉक्टरों की दुकान बंद,कोविड का कर रहे थे ईलाज, शिकायत के बाद हुई कार्यवाही

मण्डला, झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाही प्रशासन का हंटर बम्हनी के झोलाछाप डॉक्टरों पर चला जो बिना डिग्री के ही कोविड का उपचार कर रहे थे,इनकी शिकायत मिलने के बाद बीएमओ अपर कलेक्टर और तहसीलदार के साथ पुलिस के अमले ने इनकी क्लीनिक पर धावा बोला और दवाएं जप्त कर इनकी दुकानें भी सील की।




मंडला जिले में कुकर मुत्ते की तरह की तरह फैले झोलाछाप डॉक्टर कोरोना जैसी महामारी का धड़ल्ले से इलाज कर रहे हैं जिनकी शिकायतें लगतार सामने आ रही हैं, ऐसे ही जिला प्रशासन के द्वारा बम्हनी बंजर में 2 झोलाछाप डॉक्टरों प्रशासन का डंडा चला और यहाँ झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक सील कराई गई।


मंडला जिला आदिवासी आदिवासी बहुल जिला होने के कारण यहां के लोग बड़े सरल स्वभाव के होते हैं, जो आज भी एलोपैथिक दवाई और अस्पतालों में इलाज कराने से डरते हैं इसी का फायदा उठाते हुए छोटे-छोटे गांव और कस्बों में बसे फर्जी डॉक्टर मौके का फायदा उठाकर इनका इलाज करते हैं और इनको मौत के दरवाजे तक धकेलने से भी पीछे नहीं हटते बम्हनी बंजर में ऐसे भी डॉक्टर हैं जो आठवीं फेल होने के बाद भी होम्योपैथिक की डिग्री होने के बाद बहुत बड़े सर्जन माने जाते हैं । ऐसे ही कुछ डॉक्टर पर बम्हनी बंजर में जिला प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की गई,जिसमें अपर कलेक्टर मीना मसराम, तहसीलदार, बीएमओ और थाना प्रभारी शामिल थे,संयुक्त कार्रवाई के दौरान जब डॉक्टरों की जांच की गयी और इन से दस्तावेज मांगे गए तो डॉक्टरों के द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किएगए, प्रशासन के द्वारा इन की दुकानें सील की गई क्लीनिक से बरामद दवाइयों को जप्त कर नगर परिषद को सौंपी गई।जिसके बाद दवाइयों का पंचनामा बनाकर जांच की गई और दवाइयों को नष्ट किया गया।

रेवांचल टाईम्स से अमित चौरासिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment