BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: कलेक्टर ने किया ग्राम डुंगरिया का दौरा...पेयजल की समस्या दूर करें, सड़क का प्रस्ताव बनाएं... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

मण्डला: कलेक्टर ने किया ग्राम डुंगरिया का दौरा...पेयजल की समस्या दूर करें, सड़क का प्रस्ताव बनाएं...

 

कलेक्टर ने किया ग्राम डुंगरिया का दौरा

 


मण्डला 25 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला अनुविभाग के ग्राम डुंगरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम डुंगरिया में किल कोरोना सर्वे, कोरोना संक्रमण, वैक्सीनेशन, रोजगार की उपलब्धता, पेयजल, कृषि एवं अन्य मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर किल कोरोना अभियान के अंतर्गत किए गए सर्वे, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण एवं संदिग्धों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता से ग्राम पंचायत की समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों को पूरक पोषण आहार वितरण तथा गर्भवती माताओं एवं बच्चों को किए जाने वाले नियमित टीकाकरण की जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत मनरेगा सहित अन्य कार्यों के बारे में भी पूछा। इसी प्रकार कृषि एवं तेंदूपत्ता संग्रहण के बारे में भी चर्चा की।

 

पेयजल की समस्या दूर करें, सड़क का प्रस्ताव बनाएं

 

डुंगरिया ग्राम के ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान कलेक्टर से गांव में पेयजल संबंधी समस्या के बारे में बताया जिस पर श्रीमती सिंह ने पीएचई सहित तत्काल संबंधित विभागों को निर्देशित कर पेयजल पाईपलाईन को दुरूस्त कर जल्द पेयजल की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों ने डुंगरिया तक आने के लिए पक्के सड़क की मांग भी की जिस पर कलेक्टर ने एसडीएफ फॉरेस्ट सहित संबंधित अधिकारियों को पक्के सड़क के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

 

वैक्सीनेशन के लिए किया प्रोत्साहित

 

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा कर कोरोना संक्रमण की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन कराने की समझाईश दी। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों में कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन ही संक्रमण से बचाव का कारगर तरीका है। उन्होंने गांव के युवाओं से बात करते हुए कोविड वैक्सीनेशन कराने की समझाईश दी और अपने परिवार के सदस्यों को भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment