कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना संक्रमण की आगामी संभावनाओं को देखते हुए बच्चों के लिए अलग कोविड आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तन्खा मेमोरियल स्कूल और जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बच्चों के लिए कोविड आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने इस संबंध में तन्खा मेमोरियल स्कूल एवं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया एवं बच्चों के लिए बनाए जाने वाले कोविड आईसोलेशन वार्ड के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आईसोलेशन वार्ड में बच्चों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए वार्ड में मनोरंजक वातावरण तैयार करें साथ ही मनोरंजन से जुड़ी वस्तुओं की व्यवस्था अवश्य करें।
कलेक्टर ने परिसर में डॉक्टर एवं स्टॉफ के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों के लिए भी अलग से व्यवस्था बनाएं। श्रीमती सिंह ने परिसर में साफ-सफाई, पीने का पानी, बिस्तर, दवाईयाँ एवं अन्य जरूरी उपकरणों के संबंध में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह से चर्चा की। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, तहसीलदार श्री चक्रवर्ती, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कोविड प्रभारी डॉ. सुनील यादव, सिविल सर्जन डॉ. शॉक्य, संजय तिवारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment