Breaking

revanchal times new

नहीं मिला पानी भरने तो गुस्साए युवक टंकी ने चढ़ कर बोला पानी में मिला दूंगा जहर....जानिए पूरा क्या मामला



जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा तिलहरी में बसाए गए मदनमहल के विस्थापितों की बस्ती में आज पानी की टंकी को लेकर हंगामा मचा हुआ है।
मामला कल रात किसी आनंद पटेल नामक युवक द्वारा पानी में कीटनाशक मिलाए जाने की आशंका से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते सुबह पहुंची पुलिस ने टंकी के नल खोल कर सारा पानी बहा दिया है।
बताया जा रहा है कि कल रात को यहां चौकीदार कामताप्रसाद पटेल से आनंद पटेल ने पानी की टंकी की चाबी मांगी थी, लेकिन कामता पटेल ने उसे चाबी नहीं दी। इस पर आनंद ने कामता पटेल की बुरी तरह पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि आनंद पटेल के परिवार को कल यहां से पानी भरने नहीं मिल पाया था, इसलिए वो रात को काफी गुस्से में चौकीदार के पास पहुंचा था। आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस को आनंद के पास से कीटनाशक की डिब्बी भी मिली है। पुलिस मामले की जांच करने आस-पड़ोस में पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post