BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चलित वाहन से किया जा रहा है घर-घर दवाई वितरण, स्वास्थ्य सर्वे जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 1, 2021

चलित वाहन से किया जा रहा है घर-घर दवाई वितरण, स्वास्थ्य सर्वे जारी



मण्डला 1 मई 2021 जिले में कोरोना संक्रमण को राकने के लिए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा किल कोरोनावायरस अभियान दो के तहत घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की स्वास्थ्य जांच का कार्य किया जा रहा है। यह सर्वे 22 अप्रैल से 7 मई तक किया जा रहा है। किल कोरोना अभियान के तहत अब कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार घर-घर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अब दवाई वितरण भी किया जा रहा है। दवाई का वितरण चलित वाहन के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के सभी अन्य विभागों में चलित वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजनों को दवाइयों का वितरण कर रहा है। सर्वे दल घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच कराने के पश्चात प्रत्येक परिवार को दवाई किट भी उपलब्ध करा रहा है। साथ ही आवश्यक होने पर सैंपल एवं होम आइसोलेशन जैसी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। किल कोरोना अभियान में जिले भर में एक साथ प्रत्येक ग्राम के लिए टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में 4-5 सदस्य है जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण कर रहे हैं। इसमें टीम द्वारा परिवार के सदस्यों के सम्बंध में जानकारी, किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने की जानकारी, बुखार, सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारियों के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। जांच टीम में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता एम.पी.डब्ल्यू. सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका टीम में शामिल है। टीम द्वारा परिवार के किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण होने पर इसकी जानकारी तत्काल सेक्टर डॉ. या बी.एम.ओ. को देंगे, यही नहीं कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज की पहचान पर तत्काल उसे संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर या जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही हैं। अब तक कुल 740337 घरों का सर्वे किया जा चुका है।


No comments:

Post a Comment