Breaking

revanchal times new

कटरा हॉस्पिटल मंडला में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा...


रेवांचल टाईम्स :- मंडला कटरा हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटरा हॉस्पिटल मंडला में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और डॉक्टर स्टाफ के साथ झूमा झुमटी की खबर मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी मंडला नीलेश दोहरे बल सहित पहुचे और मामला शांत कराया, जानकारी के अनुसार बीती रात को महिला को भर्ती नही लिया जा रहा था किसी के मोबाइल पर महिला को भर्ती कर तो ली गई पर आज मौत हो गई महिला का पहले से ही डायलिसीस होता था, जांच के दौरान महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिस की रिपोर्ट नही आई है। घटना दिन के 12 बजे की बताई गई है,अभी पंक्ति लिखे जाने तक कटरा हॉस्पिटल प्रबंधन ने लिखित में शिकायत दर्ज नही कराई है। घटना से इ सी जी मशीन और कांच के टूटे जाने की खबर है। मौके पर अभी मंडला तहसीलदार और नायब तहसीलदार पहुँचे और घटना की जानकारी ली चूकि महिला की कोरोना की रिपोर्ट आना शेष है, और महिला की मौत हो चुकी है, तो  प्रबधन ने जिम्मदारों को सूचना दी है जिस से अंतिम संस्कार सरकारी नियम अनुसार कोरोना गाइड लाइन से किया जायेगा। वही जानकारी के अनुसार महिला रहने वाली थाना मोती नाला के ग्राम पांडूतला की बताई गई है । घटना के बाद कटरा हॉस्पिटल का स्टाफ बेहद ही डरा हुआ है। आज कोरोना काल में ऐसी घटना समाज में ठीक भी नही है। जब डॉक्टर स्टाफ दिन रात काम कर रहे है। डॉक्टर स्टाफ को भी पूरी संवेदन शीलता के साथ काम करना चाहिए वही मरीज के परिजनों को भी मरीज की हालत और डॉक्टर स्टाफ के साथ इस मौके पर सहयोग करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new