रेवांचल टाइम्स :– अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जिला मंडला के समस्त शक्तिपीठ, प्रज्ञा पीठ एवं ज़िला के गाँवों-गाँवों में परिजनों के माध्यम से ग्रहे-ग्रहे गायत्री महायज्ञ कल 26 मई 2021 बुद्ध पूर्णिमा ( बैशाखी पूर्णिमा) के दिन एक साथ एक समय सुबह 7 से 12 बजे के बीच संपन्न किया गया जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर छाए हुए कोरोना वायरस की महामारी के निवारण हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं अनेकानेक वैज्ञानिक भी यज्ञ की महिमा को जानकर प्रेरित और संकल्पित हो रहे है। वर्ष 2017 से वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 तक का समय अखिल विश्व गायत्री परिवार गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना वर्ष के रुप में मना रहा है। इसी कड़ी में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ कोरोना से मुक्ति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टता, समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिये आध्यात्मिक प्रयोग सामूहिक स्तर पर पूरे विश्व में किया जा रहा है वेद-पुराण और आयुर्वेदिक ग्रंथों में स्वास्थ्य रक्षा के लिये अनेक मंत्रों व उपयों का उल्लेख है। वैदिक काल के ये मंत्र यज्ञ और ये उपाय आज भी अचूक है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ मंडला के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री रामाश्रय चंद्रोल जी ने बताया कि पूरे विश्व में एक दिन एक साथ यज्ञ करने पर प्रयुक्त हवन सामाग्री से जो धूम्र उत्पन्न होगा वह पूरे ब्रम्हाण्ड में समाहित होकर संपूर्ण वातावरण को शुद्ध करेगा। साथ ही मंडला जिला के नैनपुर ,बम्हनी बंजर, अंजनिया, निवास ,मवई संबंधित समस्त क्षेत्रों में ग्रहे ग्रहे यज्ञ संपन्न किया गया आज 27 मई बुधवार को युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ मंडला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला युवा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री संदीप साहू जी ने बताया कि महामारी के चलते लोगों में नकारात्मक विचार ज्यादा उत्पन्न हो रहे हैं जिसको लेकर एक जागरूक अभियान रक्तदान शिविर एवं वाहन से प्रचार-प्रसार के माध्यम से चलाया जा रहा है जिसमें कि अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment