रेवांचल टाइम्स :- कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। लेकिन मण्डला जिले की नैनपुर तहसील में वैक्सीनेशन सेंटर का सन्नाटा बता रहा है की, या तो लोगों तक जानकारी नहीं पहुंची है, या फिर लोग वैक्सीन लेने से डर रहे हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो न केवल वैक्सीनेशन से दूरी बना रहे हैं, बल्कि वैक्सीनेशन को लेकर इनमें भ्रम और डर भी है। एवं यह दूसरों को भी भ्रम फैला रहे हैं।
नैनपुर शहर में रहने वाले कुछ लोगों की मानें तो वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य का विकेसिनेशन नहीं कराना चाहते। उनका सोचना है कि, उन्हें डर है कि कहीं वैक्सिनेशन होने के बाद उनके घर में कोई जनहानि ना हो जाए। यहीं नही वो कहते हैं कि, यदि कोई वेक्सिनेशन करने उनके घर भी आया तो वह साफ इनकार कर देंगे। इस कदर वैक्सीनेशन को लेकर उनके मन मे वहम और डर है कि, व्यक्ति के वैक्सीन लगने के बाद उसकी मौत हो सकती है।
ऐसा ही कुछ हाल नैनपुर नगर के आसपास के ग्रामीणों का भी है। उनका कहना है कि,
वह दिन रात मेहनत करके अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं ऊपर से इस कोरोना महामारी में वह खासा परेशान और हताश हैं। वहीं सरकार का वेक्सीनेशन भी उसे रास नहीं आ रहा। वह भी ना तो खुद वेक्सिनेशन कराना चाहते हैं और ना ही अपने परिवार के किसी सदस्य का वैक्सीनेशन होने देना चाहते हैं।
दरअसल ग्रामीणों का भ्रम है कि, वेक्सिनेशन होने से लोगों की मृत्यु हो रही है। इसलिए वह भी डरे हुऐ हैं।
वहीं दूसरी तरफ नैनपुर नगर के कुछ लोगों का कहना है कि, वेक्सिनेशन के नाम पर स्वास्थ्य विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। वेक्सीनेशन से पहले लोगों का स्वास्थ्य चेकअप करना चाहिए, उसके बाद टीका लगना चाहिए, यहीं वजह है कि, लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग को लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक करना चाहिए, एवं उनका चेकअप कर उन्हें वैक्सीनेशन के प्रति विश्वास दिलाना चाहिए।
वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम की वजह से नगर के वैक्सीनेशन सेंटर में कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों का कम संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचना जानकारी का अभाव भी बताया जा रहा है। क्योंकि काफी दिनों से नैनपुर नगर में वैक्सीन ना होने की वजह से वैक्सीनेशन सेंटर में हलचल नहीं देखी गई। वहीं अब वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद लोगों में जानकारी का अभाव है। जिसकी वजह से वैक्सीनेशन सेंटर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, "हमारे द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है, एवं नगर पालिका वाहन द्वारा नगर में मुनादी की जा रही है। उसके बावजूद भी काफी कम संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं।"
नैनपुर नगर में लोगों को वैक्सीन लगवाने में कोई उत्साह नहीं नजर आ रहा। लोगों को फोन कर बुलाया जा रहा है, तब जाकर लोग वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं। 15 मई 2021 शनिवार को वैक्सीनेशन सेंटर में दो-तीन लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे उपस्थित लोगों को फोन कर बुलाया गया तब जाकर उन्हें दूसरा डोस लग पाया।
उपस्थित स्टाफ नर्सों ने बताया कि कम से कम 5 लोग एकत्रित हो जाते हैं, इसके बाद ही वैक्सिंन की सीसी खोलना उचित रहता है, अन्यथा सीसी की बाकी दवाई खराब हो जाती है।
एक-दो,एक-दो लोग ही दूसरा डोज लगवाने आ रहे हैं। संख्या कम होने की वजह से उन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने आए लोग फोन कर अपने पहचान वालों को बुलाकर एकत्रित करते हैं उसके बाद हम लोगों को वैक्सीन लगा पा रहे हैं।
इनका कहना है,
'टीका लगवाने में कोई नुकसान नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित व लाभदायक है। सभी लोग प्रथम व द्वितीय टीका लगवाने रेलवे स्कूल वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे एवं बिना किसी डर एवं भर्म के टीका अवश्य लगाएं।"
एस.डी.एम.
शिवाली सिंह नैनपुर,
"स्वास्थ्य अमला, पुलिस अमला, व सभी शासकीय कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा पूर्व में प्रथम व द्वितीय टीका लगवा कर आज सभी आपकी सेवा में उपलब्ध हैं।वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी तरह का कोई नुकसान एवं कोरोना उन्हें नहीं हुआ है। सभी बिना किसी डर के वैक्सीन लगवाएं।"
बी.एम.ओ. डॉ सुरेंद्र वरकडे़
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment