Breaking

revanchal times new

बेशर्मी बिजली अधिकारीयों की...ग्राम जिल्हेटी टोला मे सुबह 6 बजे टूटकर गिरी बिजली लाईन जानकारी मिलने पर भी नहीं पहुंचा बिजली विभाग...



रेवांचल टाईम्स :- निवास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जिल्हटी में

सुबह 6 बजे जिल्हटी टोला मे विद्युत सप्लाई की लाईन टूट कर गिर जाने

से लाईट पूरा दिन बंद रही वहीं ग्राम के लोगों ने बिजली विभाग निवास, विद्युत विभाग के जे. ई महोदय को इस विषय की जानकारी दी व लाईन में सुधार कार्य करवाने के लिये भी बोला लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी मौक़े पर नहीं पहुंचा जिसके बाद ग्राम के लोगों ने किसी भी तरह से अपनी जान को जोखिम में डालते हुये लाईन को सुधारा और जिससे लाईन चालू तो हो गई, मगर वही कुछ घंटे लाईन चालू रहने के बाद दोपहर 3 बजे करीब लाइन की स्थिति पुनः पहले जैसे ज्यों का त्यों हो गई। ग्राम के लोगों का कहना है की लगातार अधिकारियों को इस विषय पर फोन किया गया व समस्या भी बताई गई लेकिन अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण अभी भी ग्राम मे अंधेला छाया है।

निवास से आलेख तिवारी

Post a Comment

Previous Post Next Post