BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारात रोकने गई पुलिस पर हमला....हुआ पथराव....घायल अधिकारीयों को जिला अस्पताल में भरती कराया...खबर पूरी पढ़ें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 13, 2021

बारात रोकने गई पुलिस पर हमला....हुआ पथराव....घायल अधिकारीयों को जिला अस्पताल में भरती कराया...खबर पूरी पढ़ें

 बारात रोकने गई पुलिस पर हमला

प्रतिबंध के बावजूद हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम को रोकने पहुंची थी प्रशासन की टीम पर बाराती और घरातियों ने कर दिया पथराव...







रेवांचल टाईम्स :- घटनास्थल पर गाड़ी का घेराव करते ग्रामीण टी आई को आई मामूली चोट, बाल बाल बचे तहसीलदार आदिवासी विकास खंड तामिया के साजकुही का ग्राम मढालढाना की है घटना

        जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने आपकी और आपके परिवार के लिए लॉकडाउन लगाया है, लेकिन इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं। विवाह में सीमित संख्या में शामिल होने के आदेश के बाद भी तामिया के साजकुही पंचायत के मढालढाना में दो सौ से अधिक लोग पहुंच गए, जिसकी खबर पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब इन आदिवासी परिवारों को समझाईश दी तो ग्रामीण भडक़ गए और टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में तामिया थाना प्रभारी, उनका वाहन चालक सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदार के वाहन चालक घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। 

 

      भागकर बचाई अधिकारियों ने जान

 प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। आदिवास। लेकिन उनके वाहन चालक सहित चार से पांच अन्य घायल हो गए।

       दो सौ से अधिक लोग थे शामिल

मरालढाना में जहां विवाह हो रहा था, वो गांव साजकुही पंचायत में आता है और साजकुही से लहगड़ुआ के बीच में स्थित है। शिकायत थी कि यहां पर दो सौ से अधिक लोग शामिल है, जिसके बाद टीम यहां पर पहुंची थी। बताया जाता है कि शिकायत सहीं थी और यहां पर दो सौ से अधिक लोग थे, जब ग्रामीणों को कार्यवाही की चेतावनी दी गई तो इस पर वो भडक़ गए और समझाईश देने आई टीम पर हमला बोल दिया।

एसपी, एएसपी भारी बल के साथ पहुंचे

      तामिया में थाना प्रभारी एवं तहसीलदार की टीम पर हमला की खबर के बाद तत्काल जुन्नारदेव एसडीओपी एसके सिंग मौके पर पहुंच गए और वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी गई। खबर के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, एएसपी संजीव उईके और भारी संख्या में पुलिस बल तामिया के मरालढाना में तैनात हो गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी, पुलिस ने कुछ लोगो को उठाया है ना ही इस मामले में देर रात तक पुलिस ने कोई एफआईआर की स्थिती स्पष्ट की।

No comments:

Post a Comment