BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महावीर इंटरनेशनल लांजी द्वारा कोविड-19 एव मोतियाबिंद मरीज़ों के लिए बनाया हेल्पडेस्क टीम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 13, 2021

महावीर इंटरनेशनल लांजी द्वारा कोविड-19 एव मोतियाबिंद मरीज़ों के लिए बनाया हेल्पडेस्क टीम...


रेवांचल टाइम्स :- आज पूरे देश में इस वैश्विक महामारी में कोविड-19 से पूरे देश में अव्यवस्था का माहौल है लोग परेशान हैं अपने स्वास्थ्य को लेकर और इस डर से भय से मुक्त करने के लिए महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा स्वास्थ्य कोविड-19 की भ्रम को दूर और उसकी जानकारी देने के लिए निशुल्क परामर्श महावीर सेवा कार्यक्रम चिकित्सकों के सहयोग से प्रारंभ किया गया इसमें आप कोविड-19 की जानकारी के लिए उसके परामर्श के लिए आप डॉक्टर सी एस चतुर्मोहता बालाघाट (9981510030) ,डॉ राजेंद्र वैद्य गोंदिया (7057104584),डॉक्टर संतोष रतोने लांजी(9098976024) ,डॉक्टर ओ.पी. फुंडे रायपुर (7999808073)एवं डॉक्टर दुर्गेश तिड़के लांजी (7974094645)से कॉल कर या व्हाटसप पर सम्पर्क कर के विपरीत परिस्थितियों में उचित परामर्श सहयोग लेकर आगे का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं

महावीर इंटरनेशनल लांजी, जिला बालाघाट (म प्र) की पहल पर COVID-19 बीमारी पर फ़ोन पर निशुल्क परामर्श हेतु आप डॉ से संपर्क करे। इस कोरोना महामारी से हम सभी कैसे बचें रहे, कौन कौन से लक्षण इस बीमारी के होते है,कब हमे डॉ से चर्चा करनी है कब हॉस्पिटल जाना है इत्यादि को लेकर बहुत लोगों के मन मे असमंजस रहता है, गाँव में सक्रमण बढ़ता जा रहा है परंतु डॉक्टर की व्यस्तता के कारण डॉक्टर की सलाह गाँव वालों को नहीं मिल पा रही है या गाँव वाले किसी कारण डॉक्टर से सम्पर्क नहीं कर पा रहे है एवं देरी के कारण यह बीमारी घातक होती जा रही है इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ डॉक्टरों से चर्चा कर जरूरतमंद को उन्हें उचित परामर्श/सलाह देने हेतु तैयार किया है। जो भी व्यक्ति या उनके अपने इन सब समस्याओं से ग्रसित है वे दिए गए नम्बरों पर चर्चा कर सकते है।

उक्त दिए गए नम्बरों पर कॉल कर आप covid-19 से संबंधित जानकारी एवं सलाह ले सकते है,।

कोई अन्य डॉक्टर भी सहयोग करना चाहता है तो हम उनके आभारी रहेंगे।आप भी लोगो का मार्गदर्शन करें और इस भय डर को लोगो के मन से दूर करने का प्रयास करे ।ताकि लोग पुनः भय मुक्त वातावरण में जीवन यापन करें।आइये ये हम सब की जिम्मेदारी हैंl

साथ ही महावीर इंटरनेशनल लांजी जिला बालाघाट( म प्र) द्वारा क्षेत्र के मोतियाबिंद के मरीज एव ऑपरेशन के बाद मरीज़ों की समस्या के निदान एवम नम्बर के चश्मे बनाने के लिए महावीर इंटरनेशनल लांजी हेल्पडेस्क के द्वारा लोगो की समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा । जिन्हें कोई तकलीफ हो तो आप इन नम्बर पर से संपर्क कर समाधान किया जायेगा जिसमे डॉक्टर सरताज सिद्दीकी देवजी नेत्रालय महावीर इंटरनेशनल लांजी(8423236206) ,एवं चश्मा से संबंधित चश्मा टूट जाना है चश्मा के नए नंबर आंखों की पुनः जांच इन सब कार्यों के लिए समस्त ऑप्टिकल की दुकान जो यहां पर है आप उनसे भी संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं जिसमें अरशद खान अरमान ऑप्टिकल दखनीटोला रोड लांजी(7722831018), चंद्रदीप बंटी रामटेके नगर पंचायत के बाजू में लांजी(9301210314), इंद्रकुमार भूते भूते आई केयर भानेगांव(8305726017), मुकेश कोल्हे विजन केयर सेंटर इंडियन गैस एजेंसी की बाजू में लांजी(7447607261), अमरदीप रामटेके किरनापुर(8120775001), से आप संपर्क करके आंखों से संबंधित जानकारी चश्मा से संबंधित जानकारी आ प्राप्त करें और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन से चर्चा करके निदान निकाले।

सर्वविदित है वैश्विक महामारी में लॉकडाउन में पूरे क्षेत्र में जिले में नेत्र शिविर आयोजन बंद है इन परिस्थितियों में आंखों से ग्रसित बीमारियों से लोग परेशान हैं ,हमारे प्रयास है कि आपकी समस्याओं को सुनकर जानकर समाधान करने का प्रयास करेंगे भविष्य में जैसे ही प्रशासन की गाइड लाइन निर्देश प्राप्त होंगे पुनः शिविरों का आयोजन के माध्यम से आंखों के इलाज के लिए सतत प्रयास निरंतर जारी रहेगा और मोतियाबिंद बीमारी के इलाज के लिए पूर्ण सहयोग महावीर इंटरनेशनल लांजी बालाघाट (म प्र )के द्वारा किया जाएगा जिस किसी भी यह संदेश प्राप्त होता है आप इसे आगे फॉरवर्ड करें और उस गांव में रहने वाले लोग जिन्होंने मोतियाबिंद के इलाज , ऑपरेशन करा चुका है ऐसे लोगों को जरूर बताएं चिन्हित किए गए नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं मेरा आपसे निवेदन है इस संदेश को इस मैसेज को आगे फॉरवर्ड करें ताकि ग्रामीण रहने वाले लोगों के पास व्हाट्सएप मोबाइल नहीं होते हैं इन परिस्थितियों की जानकारी हो जाए।









रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment