BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की ओर से सेवाकर्मियों को न-95 मास्क का वितरण- विशाल राउत खोंगल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 14, 2021

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की ओर से सेवाकर्मियों को न-95 मास्क का वितरण- विशाल राउत खोंगल...



रेवांचल टाइम्स :- लांजी सामाजिक सेवा में  देश की अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनलके द्वारा देश सेवा में निरंतर प्रयासरत है महावीर इंटरनेशनल लांजी  के चेयरमैन विशाल राउत खोंगल ने बताया ने बताया कि पूरे जिले में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के द्वारा इस वैश्विक महामारी में कोरोना की काल में कार्यरत प्रथम पंक्ति पर कार्य करने वाले जमीनी कर्मचारी, सहयोगी कोरोनावारियर्स और सामाजिक संस्था से जुड़े हुए लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण किया जाएगा। महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सामुदायिक शासकीय हॉस्पिटल लांजी में कार्यरत कोविड-19 कर्मचारी ,पुलिस विभाग थाना क्षेत्र लांजी के अंतर्गत पर घूम घूम कर काम करने वाले पुलिसकर्मी, नगर पालिका लांजी के कर्मचारी जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे हैं। वह कर्मचारी  कार्यकर्ताओं को मास्क का वितरण किया गया ,पूरे देश में  आवश्यक सेवाओं के लिए महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांति कुमार जैन, अंतर्राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार जैन,महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिजन -9 वीर सोहन लाल वैद्य,महावीर इंटरनेशनल महाकौशल जोन के चेयरमैन  सुशील जैन, के मार्गदर्शन में लांजी (बालाघाट) विशाल राउत खोंगल चैयरमेन एवं महावीर टीम के द्वारा वितरण किया गया। इसके पूर्व भी प्रथम लॉकडाउन में महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा नगर पालिका लांजी के संभवत सभी कर्मचारी  एव सफाई कर्मचारी, और स्वास्थ्य विभाग लांजी के सभी कर्मचारी,ग्रमीण आशा कार्यकर्ता एवं पुलिस विभाग लांजी में कार्यरत कर्मचारियों को नि:शुल्क मास्क का वितरण किया गया था। कोरोनाकाल मे हॉस्पिटल लांजी में एवं सफाई नगर पालिका कर्मचारी लांजी में लोगो की सेवा कार्य  एवं शहर में काम करने वाले सभी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में कार्य में जुटे हुए हैं ।लांजी सभी विभागीय कर्मचारी सेवा कार्य मे लगे है  संस्था के द्वारा सभी कार्यालय में पहुचकर  एसडीएम कार्यालय लांजी  में  मास्क दिए गए ,साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ प्रदीप  गेडाम को मास्क  दिए गए और तहसील कार्यालय में आर पी मार्को तहसीलदार से भेंट कर उन्हें मास्क  कर दिया गया एसडीओपी कार्यालय  लांजी पुलिस को मास्क दिए गए।  दुबे नगर निरीक्षक लांजी पुलिस थाना को मास्क  दिए गये। साथ ही  नगरपालिका पालिका  लांजी   को   कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए  मास्को ने प्रदान किए गए महावीर इंटरनेशनल लांजी का प्रयास है और भी प्रयास संस्था के द्वारा बालाघाट में आइसोलेशन हॉस्पिटल बनाकर कोविड-19 के मरीजों के एव उनको  भोजन, नाश्ता की सारी व्यवस्था नि:शुल्क व्यवस्था महावीर इंटरनेशनल के द्वारा की गई है इसी क्रम में पूरे जिले में महावीर इंटरनेशनल संस्था के द्वारा प्रशासन के लोग जो प्रतिदिन सेवा कार्य कर रहे हैं उनके लिए का मास्क वितरण किया जा रहा है हम सब का यह प्रयास हो कि महामारी में सारे लोग मिलकर शासन प्रशासन पुलिस प्रशासन ,अनुवीभागिय अधिकारी एसडीएम (राजस्व) लांजी  ,एस डी वो पी (पुलिस )एवं सभी कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी अधिकारी उनके निर्देशों का पालन करें साथ ही शासन की जो निर्देश में प्राप्त होते हैं उसके अनुसार अपनी सुरक्षा हेतु कवच बन कर स्वयं खुद की सुरक्षा करनी होगी सरकार सारे प्रयास कर रही है कारण कारण हम लोगों से ऐसी कोई भूल हो जाती है हम उसका पालन नहीं कर पाते या त्रुटि बस किसी प्रकार से इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम इन सारी बीमारियों से बचे और अपने परिवार को भी बचाए ,आज ही विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को संभालना भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है वरिष्ठ अधिकारी प्रशासनिक लोग हमें निर्देश मार्गदर्शन ही दे सकते हैं मगर अपनी स्वयं की जान की सुरक्षा करने का दायित्व हमारा है हम महावीर इंटरनेशनल की तरफ से स्थानीय सभी नागरिकों से सभी लोगों से निवेदन करते हैं कि आप घर पर रहे शासन के निर्देशों का पालन करें हम समझ सकते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में बहुत सारी समस्या आपके पास पैदा होगी, भोजन के लिए कमाने के लिए रोजगार के अवसर के लिए मगर आज ऐसा अवसर है कि सबसे पहले अपनी जान को बचाना है हम स्वयं सुरक्षित होंगे हमारे आने वाला कल भी सुरक्षित होगा हमारा परिवार को सुरक्षित होगा हमारा देश सुरक्षित होगा आप सभी से अपील करते हैं कि आप इस महामारी में खुद को संभाल कर रखें एवं सुरक्षित रहें और शासन के निर्देशों का पालन करें।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment