BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किल कोरोना-3 अभियान 25 मई तक स्वास्थ्य कर्मचारी टीम गृहभेंट कर मरीज चिन्हित कर रहे व मरीजों को दवा दे रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 8, 2021

किल कोरोना-3 अभियान 25 मई तक स्वास्थ्य कर्मचारी टीम गृहभेंट कर मरीज चिन्हित कर रहे व मरीजों को दवा दे रहे



मण्डला 8 मई 2021 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कोविड-19 के रोगियों की शीघ्र पहचान व त्वरित उपचार के उद्देश्य से किल कोरोना-2 अभियान प्रारंभ किया गया था। अब प्रदेश में अधिकाधिक जनसंख्या तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किल कोरोना-3 अभियान 7 मई से प्रारंभ किया गया है जो 25 मई तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत ग्रामीण विकास व नगरीय विकास विभाग के अमले द्वारा गतिविधियां की जायेगी। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गृहभेंट कर स्क्रीनिंग करेगी तथा सर्दी, खांसी, जुकाम के रोगियों को चिन्हित करेंगे। स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के दलों द्वारा 1 दिन में लगभग 100 घरों में सम्पर्क किया जा रहा है।

इन दलों के अलावा सुपरवाइजर्स के दल भी तैनात किए गये है जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दलों की मॉनिटरिंग करेंगे। सुपरवाइजर्स के दल को जुकाम, खांसी, बुखार जैसे रोगों से संबंधित उपचार के लिए एन्टीबायोटिक टेबलेट, एन्टी पायरेटिक, एन्टासिड, विटामिन व इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट के साथ साथ सेनेटाइजर, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण भी दिए गए हैं। सुपरवाइजर्स के दल मरीजों में रोगों के लक्षणों के आधार पर दवाई वितरित करेंगे तथा गोलियां सेवन करने की विधि समझायेंगे। आवश्यकता होने पर कोविड के संभावित रोगियों का टेस्ट फीवर क्लीनिक के माध्यम से कराया जायेगा। कोविड मरीजों को होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी जायेगी तथा यदि घर में जगह नहीं है तो संस्थागत क्वारेंटिन किया जायेगा।

7 मई 2021 को 228 टीमों द्वारा 19797 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 70206 व्यक्तियांे की स्क्रीनिंग का कार्य किया हर टीम को टेंपरेचर पता करने के लिए थर्मल गन दी गई है टीम द्वारा सभी का टेंपरेचर नापा जा रहा है, सर्दी जुखाम की जानकारी ली जा रही है एवं रजिस्टर में एंट्री की जा रही है, संदिग्ध मरीज एवं पॉजिटिव मरीज नजदीकि स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च संस्थाओं में रेफर भी किया जा रहा है। 7 मई 2021 को 228 टीमों द्वारा 19797 घरों में 70206 व्यक्तियों की जांच की गई। सर्दी, जुखाम एवं बुखार वाले मरीज कुल 218 चिन्हित किए गए तथा सदिग्ध मरीजों की संख्या 118 रही। 90 मराीजों को फीवर क्लीनिक में रेफर किया गया जिसमें से 30 मरीजों की जांच आर.ए.टी. किट से की गई जिसमें पाजिटीव मरीज 1 भी नहीं मिला 43 मरीजों को कोविड केयर सेन्टर में रेफर किया गया एवं जांच की गई तथा पूरे जिले में 278 मरीजों को दवा किट का वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment