BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट यूं ही झेल गया ये व्‍यक्ति ..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 19, 2021

25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट यूं ही झेल गया ये व्‍यक्ति .....



सतना। कहते हैं ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’, यह बात मंगलवार को मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन में सच साबित हो गई. ट्रेन के ऊपर जब एक शख्स चढ़ा तो वह 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया लेकिन उसकी जान बच गई.

दरअसल, सतना रेलवे स्टेशन में एक विक्षिप्त युवक उस वक्त करंट की चपेट में आ गया जब वह यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. जैसे ही वह मालगाड़ी के ऊपर खड़ा हुआ कि ओएचई वायर की चपेट में आ गया.



ओएचई वायर में दौड़ रहे करीब 25 हजार वोल्ट के करंट में उसे खाक हो जाना चाहिए, मगर भगवान की ऐसी कृपा कि सिर्फ उसके कपड़े जले और वह मामूली रूप से झुलस गया.
आरपीएफ और जीआरपी ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जीपी त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया है जो जलकर गिर गया है. सूचना पर उसे एम्बुलेंस से ले जाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. थाने के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी गई है. अभी इलाज चल रहा है. डॉक्टर बताएंगे क‍ि क्या स्थिति है. वह प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

No comments:

Post a Comment