BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19 के संक्रमण के इलाज हेतु योगीराज एवं कटरा अस्पताल में बेड आरक्षित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 8, 2021

कोविड-19 के संक्रमण के इलाज हेतु योगीराज एवं कटरा अस्पताल में बेड आरक्षित



मण्डला 8 मई 2021मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमित ऐसे व्यक्ति जो आयुष्मान कार्डधारी अथवा आयुष्मान कार्ड की पात्रता रखते हैं के कोविड-19 हेतु जिले के निजी चिकित्सालय योगीराज चिकित्सालय एवं कटरा चिकित्सालय में उपलब्ध बेड संख्या के 20 बेड कोविड-19 के इलाज हेतु आरक्षित रखे जाने के आदेश जिलाधीश श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। इसके लिए योगीराज अस्पताल के लिए नोडल अधिकारी श्री अग्रिम कुमार सहायक कलेक्टर एवं डीसीएम को बनाया गया है। इसी तरह कटरा अस्पताल हेतु एसडीएम मंडला एवं डॉ. राजेंद्र पीपरे डी.एच. ओ. 2 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला पंचायत में स्थापित कंट्रोल रूम में प्रत्येक दिवस इन दोनों अस्पतालों की बिस्तरों की उपलब्धता एवं कोविड-19 व्यक्तियों के इलाज के संबंध में रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा। जिला पंचायत के स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07042 251844 पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। डेस्क के द्वारा सभी आयुष्मान कार्ड धारी अथवा पात्रता रखने वाले व्यक्ति तथा जिला अथवा अन्य जिले के बीच कोविड इलाज हेतु सामंजस्य स्थापित करने की कार्यवाही की जायेगी। सभी एस.डी.एम. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्तियों को प्राप्त होने वाले निःशुल्क इलाज हेतु जन जागरण का कार्य करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा अस्पतालों में आयुष्मान पंजीयन हेतु व्यवस्था की कार्यवाही की जाएगी तथा लोगों के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा कि ऐसे सभी परिवार जो कोरोना संक्रमित हैं तथा उनके परिवार में यदि किसी का भी आयुष्मान कार्ड बना हो तो उसका निःशुल्क इलाज इन चिकित्सालयों में किया जा सकेगा। संक्रमित व्यक्ति के पास समग्र आईडी, पात्रता पर्ची अथवा किसी भी सरकारी अधिकारी का ऐसा प्रमाण पत्र जिसमें स्पष्ट हो कि वह संक्रमित व्यक्ति उसी परिवार का है मान्य किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति अथवा उसका परिवार जिसका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है ऐसी परिस्थिति में उक्त अस्पतालों में पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पंजीयन का कार्य भी किया जाएगा एवं जिले में जितने नए पंजीयन हुए हैं उसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment