Breaking

revanchal times new

नैनपुर में लंबे कर्फ्यू (लॉकडाउन) के चलते, बढ़ रही चोरी की वारदात पिछले 1 सप्ताह में नगर में लगातार तीन वारदात

 




रेवांचल टाइम्स :- पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के चलते शहर में कर्फ्यू (लॉकडाउन) लगा हुआ है। इस बीच नैनपुर थाना अंतर्गत बीते सप्ताह में नगर के कुछ स्थानों पर एक के बाद एक करीब 3 स्थानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पीड़ितों की शिकायत पर नैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है, लेकिन अभी तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है। 

अंदाजा लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी के चलते चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।


मालूम हो कि लगभग एक महीने से कोरोना वायरस के चलते पूरे शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में कई गरीब लोगों का व्यापार पूरी तरह से बंद है, लोगों के सामने खाने-पीने सहित अन्य तरह की परेशानी होने लगी है। पिछले एक हफ्ते में नैनपुर नगर  के लगभग 3 स्थानों पर चोरी की वारदात हो चुकी हैं। 


पहले 5 मई की रात मैं नैनपुर के वार्ड नंबर 2 में स्थित कस्तूरबा कन्या शाला में अज्ञात चोरों नें चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। और जैसा कि लाॅकडाउन सरकार द्वारा सभी स्कूलों को बंद के आदेश दिए गए हैं। तो बंद स्कूल देखकर चोरों ने स्कूल से गंज, बरतन, गैस चूल्हा, एवं सिलेंडर लेकर फरार हो गए।


वहीं 2 दिन पहले वार्ड नंबर 15 पटपरा स्थित ग्रीन सिटी में संजय त्रिपाठी के नवनिर्मित मकान में दिनाँक 3.5.2021 को चोरी हुई जिसमें कंस्ट्रक्शन संबंधित सामान चोर ले उड़े, 

वही आज मुस्तफा भाईजान मदीना बिल्डिंग वाले जो कि उसी क्षेत्र में प्लाटिंग कर रहे हैं। और प्लाट में उनका ऑफिस है। जहां पर कंस्ट्रक्शन में उपयोग में आने वाले महंगे सामान जैसे ड्रिल मशीन, सीमेंट ,सब्बल ,गेंती फावड़ा, एवं और भी अन्य कीमती सामान पर चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इन चोरियों की वारदात से जो लोग पीड़ित हुए हैं उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। वहीं पुलिस भी लगातार शहर पर नजर रखे हुए है लगातार गश्त और पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद भी चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लगी। तू ना जाने अगला नंबर नगर में किसका हो। 

लोगों का मानना है, 

कि बेरोजगारी के इस दौर में असामाजिक तत्व सूने जगह एवं मकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं नगर में कुछ लोग बहरूपिया एवं डेरा वालों की शक्ल में रह रहे हैं। एवं पूरे नगर में घूम घूम कर भीख मांग कर अपना एवं अपने बच्चों का गुजारा कर रहे हैं लोगों का शक इन पर भी जा रहा है। इनमें कुछ नई उम्र के लोग भी हैं। लोगों का अंदाजा है, कि यही असामाजिक तत्व इन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new