BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 5, 2021

उपार्जन व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित



मण्डला 5 अप्रैल 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग एवं कार्य में आने वाली कठिनाईयों की शीघ्रता से निराकरण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित करने आदेश जारी कर दिए हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष सहायक आयुक्त सहकारिता मण्डला के कार्यालय में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में सहकारिता निरीक्षक ऋतुराज भवेदी तथा उप अंकेक्षक प्रार्थना गजभिये की ड्यूटी उपार्जन कार्य पूर्ण होने तक के लिए लगाई गई है। सहायक आपूर्ति अधिकारी (मो.नं. 7987772070) श्रीमती अनीता सोरते को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया जाता है। नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिदिन उपार्जन से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे तथा पंजी में संधारित करेंगे। प्राप्त शिकायतों एवं निराकरण की दैनिक जानकारी खाद्य शाखा में प्रस्तुत करेंगे।

No comments:

Post a Comment