BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना जागरूकता के लिए स्व-सहायता समूहों की बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 5, 2021

कोरोना जागरूकता के लिए स्व-सहायता समूहों की बैठक संपन्न

 मण्डला 5 अप्रैल 2021







जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विभिन्न स्तरों पर कोरोना जागरूकता के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्व-सहायता समूहों के साथ कोरोना जागरूकता से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समूह की महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए शासन से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार समूह की सदस्यों को स्थानीय स्तर पर मॉस्क के उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने की समझाईश दी गई। स्व-सहायता समूह की बैठक में सदस्यों को कोविड वैक्सीनेशन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही एक अप्रैल से शुरू हुए 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गई। सदस्यों को बताया गया कि अपने आस-पास के पात्र व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment