BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: कोरोना का पलटवार मचाया है कहर........ जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें........ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 5, 2021

सिवनी: कोरोना का पलटवार मचाया है कहर........ जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें........


रेवांचल टाईम्स - जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है ऐसी स्थिति में अब सभी आमजनों को कोविड-19 नियमों का पालन गंभीरता से किए जाने की महती आवश्यकता है। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आधा सैकड़ा से अधिक मरीज कोरोनावायरस के सामने आए हैं। आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 292 तथा अभी तक प्रगति 77891 सैंपल लिए गए । जिसमें आरटीपीसीआर से जांच हेतु 243 तथा रैपिट एंटीजन टेस्ट हेतु 49 सैंपल लिए गए । अभी तक प्रगति कमशः 49243 तथा 28648 है।



आज आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में 56 केस पॉजिटिव मिले तथा कुल पॉजिटिव केस 1918 है । इसी प्रकार आज रैपिड एंटीजन जांच में 0 तथा आज दिनांक तक 536 केस पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में आज 56 तथा आज दिनांक तक कुल 1918 केस पॉजिटिव मिले है।


कोरोना उपचार पश्चात आज 18 तथा अभी तक 1757 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 56 तथा अभी तक 151 केस है।


जिला चिकित्सालय में आज 4 एक्टिव केस भर्ती हुए । तथा वर्तमान में कुल 35 केसेस उपचाररत है। होम आईसोलेशन में आज 52 एक्टिव केस तथा अभी तक कुल 116 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेंटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।


साथ ही रेवांचल टाइम्स परिवार आप सभी पाठकों से अपील करता है। कि 2 गज की दूरी बनाएं मास्क हमेशा लगाएं एवं बार-बार अपने हाथों को सैनिटाइज करें.......... आप सुरक्षित देश सुरक्षित।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment