BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर: कोरोना की तूफानी रफ़्तार.....आज मिले ज्यादा...इतने ज्यादा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 5, 2021

जबलपुर: कोरोना की तूफानी रफ़्तार.....आज मिले ज्यादा...इतने ज्यादा


कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार पाँच अप्रैल को 168 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1812 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 257 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 168 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 401 हो गई है और रिकवरी रेट 90.72 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 257 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 282 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 274 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1607 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2238 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment