BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तहसील एवं अनुविभाग स्तर पर रोको-टोको अभियान के तहत् कार्यवाही जारी... निःशुल्क मॉस्क का वितरण एवं अर्थदण्ड वसूली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 8, 2021

तहसील एवं अनुविभाग स्तर पर रोको-टोको अभियान के तहत् कार्यवाही जारी... निःशुल्क मॉस्क का वितरण एवं अर्थदण्ड वसूली



मण्डला 8 अप्रैल 2021



जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए शासन से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के उद्देश्य से ग्राम से लेकर जनपद एवं अनुविभाग स्तर पर रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों के पालन की समझाईश दी जाती है। साथ ही दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाती है। इसी क्रम में कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार निवास, मंडला एवं अन्य जनपदों में भी चालानी कार्यवाही की गई तथा मॉस्क का निःशुल्क वितरण भी सुनिश्चित किया गया। प्रशासन द्वारा दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। इसी प्रकार बम्हनी, अंजनिया, निवास, नगरपालिका परिषद भुआबिछिया, मोहगांव एवं नारायणगंज में भी रोको-टोको अभियान के तहत् चालानी कार्यवाही की गई।



No comments:

Post a Comment