BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में यह गजब है... आगे-आगे हथकड़ी में कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव 'चोर', पीछे PPE किट में पुलिस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

MP में यह गजब है... आगे-आगे हथकड़ी में कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव 'चोर', पीछे PPE किट में पुलिस



जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रशासन की लापरवाही की एक तस्वीर वायरल हो रही है. यहां कोरोना संक्रमित अपराधी को कुछ पुलिसकर्मी पैदल ही जेल तक ले जाते नजर आए. कोरोना संक्रमण होने की स्थिति में उनकी पहली जिम्मेदारी यह बनती कि उसे अस्पताल ले जाया जाए और वहां उसका इलाज कराया जाए. लेकिन यहां मामला कुछ और ही नजर आया.

दो में से एक अपराधी निकला कोविड पॉजिटिव
मामला जबलपुर जीआरपी थाने से सामने आया, जहां पुलिस ने दो वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया. जेल ले जाने से पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया, जिनमें एक अपराधी कोविड पॉजिटिव निकला. गाइडलाइन के अनुसार उन्हें तत्काल एम्बुलेंस का इंतजाम करते हुए मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए था. लेकिन, जेल पहुंचाने की जल्दबाजी में जीआरपी पुलिस अपराधी को पैदल ही सड़क के रास्ते जेल तक ले गई.

पीपीई किट पहनकर गए पुलिसकर्मी
जबलपुर से सामने आई तस्वीरों में नजर आया कि दो पुलिस कर्मी पीपीई किट पहनकर कोविड पॉजिटिव अपराधी को हथकड़ी लगाकर पैदल ले जाते नजर आ रहे हैं. अब इसमें भी लापरवाही यह कि दूसरे असंक्रमित मरीज को भी संक्रमित मरीज के साथ ही ले जाया जा रहा है. किसी भी अपराधी को पीपीई किट नहीं पहनाई गई.




कॉन्स्टेबल ने कहा, ये तो अधिकारियों को देखना चाहिए
जबलपुर के इंदिरा मार्केट से सामने आईं इन तस्वीरों के बाद दोनों कैदियों को जेल में रखा गया. कैदियों को ले जाने वाले एक आरक्षक ने पूछताछ में बताया कि एम्बुलेंस और गाड़ी की व्यवस्था तो अधिकारियों को देखनी चाहिए. दुर्भाग्य से आज गाड़ी नहीं मिली, जिस कारण अपराधियों को पैदल ही ले जाया गया.



No comments:

Post a Comment