मण्डला 4 अप्रैल 2021
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2021 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 अपै्रल 2021 को सम्पूर्ण देश में आयोजित की जानी थी, जिसमें सभी प्रकार के राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण विद्युत प्रकरण, मोटर दुर्घटना, भरण-पोषण, चैक बाउन्स, श्रम, न्यायालय के प्रकरणों के साथ-साथ नगरपालिका, बैंक, विद्युत विभाग, परिवार परामर्श केन्द्र एवं अन्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाना था। उक्त नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालयों नैनपुर, निवास एवं बिछिया में भी आयोजित की जा रही थी। उक्त नेशनल लोक अदालत के संबंध में माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा बताया गया है कि राज्य प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण एवं कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया गया है। वर्ष 2021 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अपै्रल 2021 के स्थान पर अब 8 मई 2021 (द्वितीय शनिवार) को किया जायेगा। सभी पक्षकारगणों, आमजन एवं समस्त संबंधित विभागों को सूचित किया जाता है कि 8 मई 2021 नेशनल लोक अदालत का आयोजन में अधिक से अधिक मामलों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
