मण्डला 17 अप्रैल 2021
क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मंडला के आदेश एवं डिस्ट्रिक्ट क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र खटिया व मोचा संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण 14 अप्रैल की रात्रि 10 बजे से 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू में छूट प्राप्त गतिविधियों में पर्यटन गतिविधि सम्मिलित न होने से 16 अप्रैल को अपरान्ह से 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत पर्यटन गतिविधि को स्थगित किया गया है।

No comments:
Post a Comment