मण्डला 17 अप्रैल 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय को जानकारी दी है कि जिला चिकित्सालय मण्डला में संचालित डी.सी.एच.सी. में बिना ऑक्सीजन वाले कुल उपलब्ध बिस्तर 16 हैं जिनमें 14 बिस्तर भरे हैं। ऑक्सीजन वाले कुल उपलब्ध बिस्तर 80 है जिनमें भरे हुये बिस्तर 62 हैं। आइ.सी.यू. वाले कुल 10 बिस्तर हैं जिनमें भरे हुए बिस्तर 0 हैं। कोविड केयर सेन्टर जी.एन.एम.टी.सी. मंडला में कुल उपलब्ध बिस्तर बिना ऑक्सीजन वाले 50 है जिनमे भरे हुए बिस्तर 17 हैं। जिला चिकित्सालय डीसीएचसी में ऑक्सीजन के बडे़ डी टाइप सिलेन्डर कुल 105 जिनमें 85 भरे है तथा छोटे बी टाइप सिलेन्डर कुल 250 जिनमें 200 भरे हुए उपलब्ध हैं। जिले में रेमडेसिविर इन्जेक्शन अभी तक अप्राप्त हैं।
Saturday, April 17, 2021
Home
collector-mandla
corona
covid19
health
mandla
Top
मण्डला: जिला चिकित्सालय में बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता...पर रेमडेसिविर इन्जेक्शन उपलब्ध नहीं
मण्डला: जिला चिकित्सालय में बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता...पर रेमडेसिविर इन्जेक्शन उपलब्ध नहीं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment