BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने ली ’’एक जिला एक उत्पाद’’ के संबंध में बैंठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

कलेक्टर ने ली ’’एक जिला एक उत्पाद’’ के संबंध में बैंठक



मण्डला 1 अप्रैल 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में ’’एक जिला एक उत्पाद’’ के संबंध में जिले से चयनित कोदो-कुटकी की फसल एवं उसके उत्पाद के संबंध में विस्तृत बैठक ली।
 

उन्होंने स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा कोदो-कुटकी का एवं वन उत्पादों के संग्रहण का कार्य संकुल आधारित गतिविधि के रूप में करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने वन धन योजना अतंर्गत जिले के विकासखण्ड घुघरी के सलवाह में एवं विकासखण्ड निवास में वनधन केन्द्र की संचालित कर कोदो-कुटकी एवं वनोत्पाद की प्रोसेसिंग एवं पैकजिंग यूनिट स्थापित किए जाने के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे संग्रहण करने वाले स्व-सहायता समूह के सदस्यों को आय मूलक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने विकासखण्ड निवास में वनधन केन्द्र का संचालन 7 अप्रैल तक प्रारंभ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उक्त उत्पादों को विभिन्न ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से बेचने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment