मण्डला 9 अप्रैल 2021
जन सामान्य की सुविधा की दृष्टि से मुख्यालय का कोविड टीकाकरण केंद्र का स्थान परिवर्तित किया गया है। यह अब जबलपुर रोड बिझिया तिराहे से आगे कटरा रोड पर आदिवासी विकास कंप्यूटर कौशल केंद्र बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। टीकाकरण के लिए हितग्राही अपने साथ सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आये। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पहचान पत्र साथ में लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। टीकाकरण का समय सुबह 9ः30 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
Tags
collector-mandla
corona
corona effect
corona positive
corona teeka
corona-news
corona-update
mandla
