BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मास्क न लगाने वालो पर भड़के CM SHIVRAJ, कहा- नहीं माना तो मजबूरन मुझे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 4, 2021

मास्क न लगाने वालो पर भड़के CM SHIVRAJ, कहा- नहीं माना तो मजबूरन मुझे...

 


ओपन जेल जाने को तैयार हो जाएं मास्क न लगाने वाले, संक्रमण में 8वें नंबर पर पहुंचा प्रदेश

मध्यप्रदेश (MP NEWS) : प्रदेश में कोरोना की चल रही दूसरी लहर बेकाबू होने लगी है। इसे देखते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये है कि कोरोना सक्रमण से बचाव के लिये मास्क जरूरी है। मास्क न पहने वालो पर जुर्माना लगाये और ऐसे लापरवाह लोगो को ओपन जेल में रखने के निर्देश भी दिये गये है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर व्यक्ति मास्क लगाए इसके लिए लोगों को सीख दिए जाने के साथ सख्ती भी जरूरी है। प्रदेश में सभी वर्गों के सहयोग से सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी माध्यमों से इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। ऐसा माहौल बने कि हर व्यक्ति मास्क लगाने के लिए स्वतः प्रेरित हो।

ईलाज की व्यवस्था बनाने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए पर्याप्त संख्या में बेड्स की उपलब्धता के साथ ही प्रतिदिन इसकी जानकारी मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जनता को दी जाए। साथ ही वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी भी दी जाए।

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।

रविवार को भी वैक्सीनेशन

जिन स्थानों पर रविवार को लॉकडाउन है, वहाँ रविवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। बताया गया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन संबंधी गाडलाइन जारी करे। कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से इनकी निरंतर मॉनीटरिंग की जाए।

10 हजार बेड्स सुनिश्चित करें

इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना उपचार के लिए 10 हजार बैड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निजी अस्पताल कोरोना उपचार के लिए शासन द्वारा निर्धारित फीस ही लें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में कोरोना के उपचार की श्रेष्ठ व्यवस्था हो। महाराष्ट्र बॉर्डर सील किया जाए तथा गुड्स के वाहन, आवश्यक सेवाओं के वाहन और आपातकालीन आवागमन छोड़कर आवाजाही न हो।

No comments:

Post a Comment