BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़ ......... निवास के बिझौली ग्राम में मैदानी स्तर पर अज्ञात कारण से लगी आग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़ ......... निवास के बिझौली ग्राम में मैदानी स्तर पर अज्ञात कारण से लगी आग





रेवांचल टाइम्स निवास:– निवास नगर परिषद् समीपी ग्राम बिझौली में मैदानी भर्रे स्तर में लगी आग। आग का दायरा लगभग डेढ़ एकड़ की बताई जा रही है, आग जलने का अज्ञात कारण बताया जा रहा है, उक्त मैदानी भर्रे में लगी आग को बुझाने और गांव के लोग देखने के लिए लगभग 150–200 लोग आसपास के एकत्रित हो गये। जबकि आग लगने की सूचना दमकल विभाग को समय पर दे दी गई थी, लेकिन तब भी फायर ब्रिगेड का कोई भी अमला घटना स्थल में समय पर पहुँच न सका जो बेहद निंदनीय की बात है, 

लगी आग से आसमान में काला धुआं फैल गया, जिसे दूर से ही देखा जा सकता है. निवास सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही आगजनी की घटनाओं से लाखों का नुकसान हो रहा है। आग कहीं सूखी घास में लग रही है,तो कहीं खड़ी फसल में लग रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की अगर मौक़े पर गांव के नहीं पहुंचते तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता वही फिल हाल एक बडे क्षेत्र को आग से बचा लिया गया आग जिस स्थान में लगी थी उसके आस-पास कई गाँव एवं खड़ी फसल के खेत सटे हुऐ थे, अगर आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो एक भीषण हादसा भी हो सकता था। आग अज्ञात कारण की वजह से लगी इसकी जानकारी पुलिस एवं वन विभाग की पूरी टीम को इत्तेलाह कर दिया गया है पूरी टीम मौके का मुआयना करने मे जुटी हुई है।


 रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment