BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक हर्षिका सिंह... कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 18, 2021

जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक हर्षिका सिंह... कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक



मण्डला 18 अप्रैल 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए उनकी सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है। जनप्रनिधि जनपद पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर लोगों को कोरोना रोकथाम के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पंचायत एवं ग्रामीण स्तर तक पालन कराने में सहयोग करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि जिले के बाहर से प्रवासियों का जिले में आना प्रारंभ है, ऐसे में जनप्रतिनिधि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्थानीय अमले या प्रशासन को दें। प्रवासियों को उनके स्वास्थ्य तथा जांच रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन का पालन करने प्रोत्साहित करें तथा रिपोर्ट आने के पश्चात ही परिवार से मिलने की समझाइश दें। श्रीमती सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर पर भी क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की जा रही है। प्रवासी बाहर से आकर सीधे परिवारजनों से ना मिलें, वे पंचायतों में उपलब्ध क्वारेंटाइन सेंटर में रहें एवं रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी कि ब्लॉक स्तर पर भी संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर बनाए गए हैं। ऐसे व्यक्ति जो संक्रमित हुए हैं एवं जिनके घर होम आइसोलेशन की व्यवस्था संभव नहीं है, उन्हें ब्लॉक स्तर पर बनाए गए संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि अब संक्रमित मरीजों की सूची जनप्रतिनिधियों से भी साझा की जाएगी ताकि जनप्रतिनिधियों के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में भेजने के लिए सहयोग प्राप्त किया जाए। इसी प्रकार संक्रमितों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच एवं उनसे होमआइसोलेशन का पालन कराने में भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है। श्रीमती सिंह ने बताया कि अब ब्लॉक लेवल पर सीएचसी में ही संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन बेड की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि यह जानकारी जनप्रनिधि अपने स्तर पर क्षेत्र की जनता को प्रसारित करें।


No comments:

Post a Comment