BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्लॉक स्तरीय कोविड केयर सेंटर में भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 18, 2021

ब्लॉक स्तरीय कोविड केयर सेंटर में भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त



मण्डला 18 अप्रैल 2021 अपर कलेक्टर ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकरियों की नियुक्ति कर दी है। जारी आदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी शिवराज सिंह को कोविड केयर सेंटर मंडला एवं जीएनएम सेंटर मंडला में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रीतम डहरिया को कोविड केयर सेंटर मवई में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना थागले को कोविड केयर सेंटर बीजाडांडी, नारायणगंज में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार सहायक आपूर्ति अधिकारी सुजीत परस्ते को कोविड केयर सेंटर निवास में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता तांडेकर को कोविड केयर सेंटर घुघरी एवं मोहगांव में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी बिछिया कल्पना प्रमाणिक को कोविड केयर सेंटर बिछिया में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी नैनपुर रश्मि गौतम को कोविड केयर सेंटर नैनपुर में भर्ती व्यक्तियों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं समय-समय पर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

No comments:

Post a Comment