Breaking

revanchal times new

उस्मान क्लॉथ स्टोर सील परासिया पुलिस और स्थानीय प्रशासन की बड़ी कार्यवाही......देखिए वीडियो




रेवांचल टाईम्स :- परासिया टीआई एसएस जगेत को गुप्त रूपी सूचना मिली कि शहर का उस्मान क्लॉथ स्टोर अपनी दुकान के भीतर शासन की मंशा के विरुद्ध लोगो का जमावड़ा लगाकर बेरोकटोक बेहिचक व्यवसाय कर लॉक डाऊन का खुला उल्लंघन कर रहा है।

जिस पर से स्थानीय प्रशासनिक आपदा प्रबंधन समिति ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त दुकान धड़ल्ले से चालू होकर जमावड़ा एकत्रित है तब इस दुकान को सील किया गया। थाना प्रभारी के कुशल वक्तत्व ऐसे बढ़ते संक्रमण के चलते भी लोग अपनी जान जोखिम मे डालकर व्यापार करने से नही चूक रहे है ऐसे समस्त लोभी लालची एवं स्वार्थी लोगो से एक ही प्रार्थना है कि एक बार स्थिति बेकाबू (पॉजिटिव) होने के बाद बेड, अस्पताल , ऑक्सीजन, दवाओं की व्यवस्था करना टेडी खीर रहता है। थोड़ी सी इस नादानी से इसके साथ ही साथ पैसा पानी जैसा हाथ से निकल जाता है उसके बाद भी इस बात की कोई ग्यारंटी नहीं की जिंदगी सही सलामत रह पाएगी भी की नहीं या सब कुछ घुल जाने के पश्चात भी घर खाली हाथ आए और ये अटल सत्य है कि आपके बाद आपके परिवार का कोई नहीं है। यदि इस सांसारिक जीवन मे अगर उनके लिए कुछ करना है तो  उसके लिए ज़िंदा रहना महत्वपूर्ण है। इस हेतु सभी से अपील है जान को जोखिम में ना डालकर रुपयों के पीछे ना भागे ना दूसरे की जान के दुश्मन बने।

अतः सभी से निवेदन है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें - मास्क अवश्य लगाए - बार बार हाथ धोये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new