रेवांचल टाइम्स - जारी है कोरोना का कहर आज जिले में 151 हुए स्वस्थ, वहीं 159 नये मरीज मिले जिले में 886 एक्टिव केस
जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से कोरोना मरीजो का स्वस्थ होना लगातार जारी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस कुल 151 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं, वही 159 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।
जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 85130 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 3493 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 2593 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 886 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 768 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment