प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अपने ही चेंबर में नहीं रोक पा रहे भीड़ तो क्या करवा पाएंगे ग्रामीण अंचल में जनता कर्फ्यू का पालन..?
रेवांचल टाइम्स निवास:· कोरोना वायरस संक्रमण रोकने जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु म०प्र० शासन गृह विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपत्र 12 अप्रैल 2021 में प्रदत्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समय-समय पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर संपूर्ण मण्डला जिले की राजस्व सीमा में 30 अप्रैल 2021 की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ़्यू को बढ़ाया है जो सतत् रूप से साश्वत प्रभावशील है। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में एक साथ चार या चार से अधिक लोगों का एकत्र होना गैर कानूनी है। शादी समारोह में पहले पांच और बाद में अधिकतम 10 लोगों की मौजूदगी का नियम बनाने के साथ ही संबंधित दंडाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। इसके चलते विवाह योग्य अनेक युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधने परिस्थितियां सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। विवाह के लिए अनुमति लेने गुरुवार को निवास SDM ऑफिस में भीड़ लग गई। अंतत: अनुविभागीय दंडाधिकारी को यह कहना पड़ा कि विवाह समारोह आयोजित करने किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और वर-वधु पक्ष दोनों मिलाकर अधिकतम 20 लोगों से ज्यादा एक साथ एकत्र न हों।
इस बार का लाकडाउन शादी करने वाले जोड़ों के लिए मुसीबत लेकर आया है। उनके लिए भी एक नई समस्या खड़ी हो गई है। जिला प्रशासन ने लाकडाउन में शादी समारोह के आयोजन के लिए पूर्व में दी गई अनुमति को निरस्त कर दिया है। दरअसल पहले वैवाहिक आयोजन के लिए 50 सदस्यों की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब नई शर्त रख रख दी है। शर्त ऐसी है कि वर-वधु सिर्फ शादी कर सकते हैं लेकिन समारोह नहीं होगा। इसमें भी दोनों पक्षों से शादी में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त होने के बाद उन्हें नए सिरे से अनुमति लेनी होगी। ऐसे में जिनके घरों में पुत्री या पुत्र या अन्य स्वजनों की शादी होनी है। उनके लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सख्त नियम के बीच उन्हें लाकडाउन से पहले अनुमति आवश्यक है। लिहाजा गुरुवार को आफिस खुलते ही निवास एसडीएम आफिस में अनुमति लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जब प्रशासन ही ऐसा करेगा जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ेगा तो एक आम आदमी से हम क्या अपेक्षा कर सकते हैं...
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment