BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण को रोकने निर्देश जारी कलेक्टर ने जारी किए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 22, 2021

ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण को रोकने निर्देश जारी कलेक्टर ने जारी किए निर्देश





मण्डला 22 अप्रैल 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड-19 की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए एवं कड़ाई से अमल कराने निर्देश जारी कर दिए हैं उन्होंने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार तथा सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि सभी जनपद पंचायत अपने अमले के साथ प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक सभी पंचायतों ग्रामों से यह सूचना प्राप्त करें कि किसी भी मरीज अथवा व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब तो नहीं है अथवा किसी भी कारण से उस ग्राम में मृत्यू तो नहीं हो रही है इस संबंध में मुझे तथा संबंधित एसडीएम को अवगत कराएं। उक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी संबंधित क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग आदि कराएं।

कलेक्टर ने जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया है कि आज से वृहत स्तर पर सभी पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर निवासरत् व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें तथा बेसिक स्क्रीनिंग का कार्य करने हेतु क्षेत्रीय टीम जिसमें आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा किया जाये तथा आवश्यकतानुसार संबंधित बी०एम0ओ से सांमजस्य स्थापित कर टेस्ट एवं दवा वितरण आदि की व्यवस्था कराएं उक्त कार्य क्षेत्र के सभी वनग्राम एवं बैगाटोला क्षेत्रों में इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करें। प्रतिदिन सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, पंचायत स्तरीय उक्त टीमों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी लोकल स्तर पर बिना सूचना के कोविड का उपचार न किया जाये। यदि ऐसी स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित एसडीएम को सूचित करें।

No comments:

Post a Comment