रेवांचल टाइम्स:– निवास थाना से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम हाथीतारा के मोड़ के पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला CEO की चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें जिला पंचायत CEO को गंभीर चोट आई मौके पर वहीं से ग्रामीण व राहगीरों के ने देखा घटना की जानकारी उन्होंने 100 डॉयल और 108 दी,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची निवास पुलिस, तहसीलदार एआर ठाकुर, जपं सीईओ सैयाम, बीएमओ डॉ पैगवार, बीआरसी सुनील दुबे,पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में वाहन को अत्यधिक क्षति पहुंची है, निवास BMO डॉ. विजय पैगवार ने तत्काल उनकी हालत गंभीर देखते हुये कुछ घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार कर तत्काल घायल सीईओ आशीष पाठक को जबलपुर रेफर करवा दिया गया है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment