रेवांचल टाईम्स - चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान राम और सीता के साथ मां दुर्गा और भगवान हनुमान जी की पूजा भी होती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में यश व सम्मान की प्राप्ति होती है। रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है।
बुधवार को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना के कारण जिले में किसी तरह का सार्वजनिक आयोजन या जुलूस नहीं निकलेगा। जगह-जगह मंदिर समिति की ओर से मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जाएगी।
बुधवार को रामनवमी का त्योहार मनाया तो जा रहा है। लेकिन इस वर्ष भी कोरोना के कारण जिले में किसी तरह का कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक आयोजन या भंडारा नही होगा व जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा जगह-जगह मंदिर समिति की ओर से मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं मंदिर में आनेवाले लोगों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने भी शहर के विभिन्न मंदिर कमेटी से भी पर्व के दौरान गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। वहीं घरों में भी लोग अपने आंगन में बांस के सिरे पर महावीरी ध्वज लगाकर पूजा अर्चना करेंगे।
महावीरी ध्वज व अन्य पूजा सामग्री की हुई बिक्री:
रामनवमी को लेकर मंगलवार को बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। इसके लिए शहर में झंडा व बांस व अन्य दुकानों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। शहर के बुधवारी बाजार में पूजा समाग्री की बिक्री भी हुई साथ ही शहर के कुछेक जगहों में महावीरी ध्वज की दुकानें सजी हुई थी जहाँ से लोगो ने खरीदी भी की
घर पर ही मनाई जाएगी राम नवमी?
कोरोना काल के चलते रामभक्तो का कहना है हम रामनवमी घर पर ही मनाएंगे इस दिन भगवान श्री राम की भक्ति में डूबकर घर पर ही भजन कीर्तन किया जाएगा श्री राम जी कथा सुनी जाएगी घर पर ही रामचरित मानस का पाठ करवाया जाता है। श्री राम स्त्रोत का पाठ किया जाता है। भगवान श्री राम की प्रतिमा को झूले में भी झुलाया जाता है।साथ ही रामनवमी को उपवास भी रखा जाता है मान्यता है कि रामनवमी का उपवास रखने से सुख समृद्धि आती है और पाप नष्ट होते हैं।
राजा विश्वकर्मा के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment