रेवांचल टाइम्स - सिटी कोतवाली से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर बने शासकीय आवास में इन दिनों शाम होते ही लड़कों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो जाती है। जहां पर इन लड़कों के द्वारा जमकर नशा शराब खोरी गांजा खोरी शुरू हो जाती है और गंदे अपशब्दों का भरपूर उच्चारण किया जाता है यहां से शाम के वक्त शासकीय आवास के सामने से गुजरने पर लोगों में काफी दहशत देखी जाती है इस खंडहर नुमा डिंडोरी शासकीय बिल्डिंग में आवारा लड़कों के द्वारा अनेक उपद्रव मचाए जाते हैं जिसे देखकर मोहल्ले वासियों द्वारा मना करने पर आवारा लड़कों द्वारा गंदे अपशब्दों का उपयोग किया जाता है जिस कारण शासकीय आवास के आसपास रहने वाले लोगों में काफी दहशत का माहौल देखा जाता है और दिनों दिन यहां शासकीय खंडहर नुमा बिल्डिंग देखते ही देखते अपराधियों का अड्डा ना बन जाए इस और प्रशासन का कोई भी ध्यान नहीं है यहां शासकीय बिल्डिंग लगभग कई सालों से खाली पड़ी है।
सूत्रों से जानकारी के मुताबिक लोगों का कहना है कि इस बिल्डिंग की तो दरवाजे खिड़की और कीमती सामान सभी चीजें आवारा लड़कों द्वारा निकाल कर ले जाया जा रहा है आखिर इसमें किसकी क्षति हो रही है यह अपने आप में एक अहम सवाल है आखिर प्रशासन की इस खंडहर नुमा बिल्डिंग कब नजर पड़ेगी।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment