BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत पारडी भवन के अंदर दरुवाओ का जमघट मामला जनपद पंचायत किरणापुर का वीडियो हुआ वायरल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 22, 2021

ग्राम पंचायत पारडी भवन के अंदर दरुवाओ का जमघट मामला जनपद पंचायत किरणापुर का वीडियो हुआ वायरल...

 


रेवांचल टाइम्स :-  जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत किरणापुर के ग्राम पंचायत पारडी के सचिव रोजगार सहायक द्वारा पंचायत भवन के अंदर मनाया जाता है रंगरलियां दिनांक 18/04/2021

 दिन रविवार को ग्राम पंचायत पारडी तहसील किरनापुर  में ग्राम पंचायत के भृत्य योगराज खोटोले के द्वारा पंचायत की साफ सफाई की गई तो पंचायत भवन के किचन में पेटी के नीचे से जब साफ सफाई की गई तो उसमें से दारू की बोतलें निकाली गई।उस वक़्त ग्राम के कुछ लोगो के द्वारा वीडियो बनाया गया ।इससे यह साबित होता होता है कि समस्त पंचायत के कर्मचारियों द्वारा आये दिन पंचायत में शराब की पार्टी होती है। शासकीय भवन में इस प्रकार का कृत्य उचित नही है

इस प्रकरण में लिप्त सभी कर्मचारियों को उचित दंड दिया जाए जिससे कि भविष्य में ऐसी वारदात किसी भी पंचायत में ना हो।


इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा लिखित शिकायत करना चाहिए किंतु कोविड 19 के चलते शासकीय कार्यालय में ग्रामीणों के द्वारा लिखित शिकायत करने संबंधित कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों के द्वारा कोरोना  वायरस महामारी के चलते आवेदन लेने से इनकार किया गया इस संबंध में किरणापुर एसडीएम को ग्रामीणों के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया गया इस संबंध में एसडीएम किरणापुर के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि कोरोना कॉल समाप्त होने के पश्चात संबंधित कर्मचारियों के ऊपर के दंडात्मक कार्रवाई किया जाएगा


ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत पारडी के सरपंच सचिव द्वारा फर्जी मस्टरोल भरकर के ₹30000 की राशि का गबन किया गया है

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर ग्राम पंचायत पारडी के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही किया जावे


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment