BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना काल में चिकित्सक से मारपीट करने वाले , तीन लोग हुए गिरफ्तार कोर्ट में होंगे पेश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 22, 2021

कोरोना काल में चिकित्सक से मारपीट करने वाले , तीन लोग हुए गिरफ्तार कोर्ट में होंगे पेश...



रेवांचल टाईम्स :- मण्डला जिला के बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात 15 से 20 लोगों ने चिकित्सक संतोष मरावी के साथ बेवजह मारपीट की जिसके बाद डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट बम्हनी थाने में दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज के वीडियो से पहचान कर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के अनुसार नाइट डियूटी में उपस्थित डॉ, संतोष मरावी के साथ सिलगी निवासी पंकज पटेल पिता धनेश्वर पटेल आपने 15 से 20 के साथ मारपीट की पंकज अपने भतीजे को अस्पताल दिखाने आया ऒर सीधे डॉक्टर के निवास में पहुँचा  डॉक्टर ने अस्पताल चलने की बात कही और जब वे अस्पताल पहुँचे तो पंकज औऱ उसके साथी डॉ संतोष मरावी से अस्पताल के अंदर गाली गलौज करते हुए उन पर टूट पड़े,अकेले होने के कारण डॉक्टर अपना बचाव भी नही कर पाए,मारपीट करने के बाद पंकज पटेल ऒर उसके सभी साथी अस्पताल से फरार हो गए।

 

डॉ, मरावी के द्वारा पुलिस थाना बम्हनी बंजर ने मामला पंजीबद्ध करा दिया गया है वहीं पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर विभिन्न धाराएं लगा कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है।

        बात मण्डला जिले की करें तो पूरे जिले में वैसे भी मेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी है ऐसे में पंकज पटेल जैसे गुंडे यदी डॉक्टर से कोरोना काल के समय इस तरह का कायराना कृत्य करते हैं तो इससे कहीं न कहीं चिकित्सा सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं का मनोबल कम होगा इसलिए जरूरी है कि इन असमाजिक तत्वों को ऐसी सजा मिले जिससे कि कोई और ऐसी हिमाकत न कर सके।

No comments:

Post a Comment