BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद करने से गर्व महसूस होता है- उजर सिंह मरकाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद करने से गर्व महसूस होता है- उजर सिंह मरकाम



बिछिया क्षेत्र में मैं कोरोना वालेंटियर्सअभियान से जुड़ रहे युवा

 

मण्डला 14 अप्रैल 2021

कोरोना संकटकाल विश्व के साथ-साथ हमारे देश में भी खतरनाक होता जा रहा है। हमारे मंडला जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। हमारे मोहल्ले और गांव में भी लोगों को कोरोना संक्रमित देखकर उनके या उनके परिवार की मदद करने का बड़ा मन होता था। मैं किसी ना किसी तरीके से लोगों की मदद करना चाहता था। तभी मुझे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान जी के मैं कोरोना वालंटियर अभियानके बारे में पता चला तो मैं बड़ा उत्साहित हुआ। मैंने सोचा कि मुझे इस कठिन समय में लोगों की मदद करने का इससे अच्छा मौका नही मिल पायेगा। मैंने मैं कोरोना वालेंटियर अभियानके तहत् अपना रजिस्ट्रेशन कराया और अब मैं भी एक वॉलिंटियरके रूप में लोगों की मदद कर रहा हूं। उक्त बातें कहते हुए बिछिया क्षेत्र के युवा उजर सिंह कोरोना काल में लोगों की मदद करते हुए बड़े उत्साहित नजर आते हैं।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के उजर सिंह अपने क्षेत्र में कोरोना काल में लोगों की भरपूर मदद कर रहे हैं। उजर बताते हैं की लोगों की मदद करके मुझे अपने पर गर्व महसूस करता हूं। मुझे तब बहुत अच्छा लगता है जब मैं किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाता हूं या कई बार निःशुल्क मॉस्क वितरित करता हूं। मैं लोगों को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह देता हूं और किसी भी प्रकार की उनकी स्वास्थ्य की समस्याओं को प्रशासन या गांव एवं आसपास के अमले के संज्ञान में लाता हूं। यह काम निश्चित ही मन को सुकून देने वाला है। मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मैं कोरोना वॉलेंटिअर अभियानकी प्रशंसा करता हूं और उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

No comments:

Post a Comment