रेवांचल टाईम्स :- करोना कॉल के चलते इस वर्ष रामनवमी का त्यौहार बहुत ही शांति पूर्ण रुप से मनाया गया ना ही इस वर्ष कोई सार्वजनिक कार्यक्रम किया गया ना ही कोई रैली निकाली गई ना ही कोई भंडारा किया गया इस वर्ष भी मंदिरों में पुजारी के द्वारा भगवान श्री राम का कथा पूजन किया गया एवं राम भक्तों के द्वारा अपने ही घर पर प्रभु श्री राम का पूजन वंदन किया गया वही लॉकडाउन के चलते इस वर्ष गरीब और बेसहारा जरूरतमंदों को खाने पीने में बहुत दिक्कत है नजर आ रही हैं जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार से कोई भी सहायता नहीं मिल पा रही है यह वही जरूरमंद है जो शहर में भिक्षा मांगते या पागलों की भांति घूमते नजर आते हैं इसी कड़ी में राम नवमी के अवसर पर राम सेना समाज सेवी नैनपुर द्वारा, जरूरतमंदो को भोजन वितरित किया गया.. कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए दो गज दूरी मास्क है जरूरी के साथ साथ हाथों के दस्ताने, मास्क, सेनेटाइज़र व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए भोजन वितरित किया गया. इस शुभ कार्य में नैनपुर के थाना प्रभारी आर. एम. दुबे , मेजर रमेश पॉल राम सेना अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, कैलाश निरंकारी, राहुल ठाकुर,पिताम्बर भलावि, हेमेंद्र नंदा आदि सदस्य उपस्थित रहे.. वही श्रीराम सेना के नगर अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले समय में भी हम जरूरतमंदों की मदद हमेशा करते रहेंगे


No comments:
Post a Comment