Breaking

revanchal times new

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मिले कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल में भर्ती



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। संगठन के अनुसार उन्हें नागपुर में एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने बताया कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। संघ ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि शुक्रवार को भारत में कोरोना के 1.31 से ज्यादा मामले सामने आए थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघसंचालक डॉ. मोहनजी भागवत आज दोपहर कोरोना संक्रमित हुए है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं और वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं।


संघ ने ट्वीट में बताया, ‘आरएसएस के सरसंघसंचालक आज कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। मौजूदा वक्त में उनमें कुछ हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और एहतियाती उपाय के तौर पर और नियमित परीक्षण करने के लिए उन्हें नागपुर किंग्सवे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।’ आपको बता दें कि मोहन भागवत ने सात मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उन्होंने अब तक दूसरी डोज नहीं ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post