BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीका उत्सव में बढ़-चढ़कर काम कर रही है :वंदना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

टीका उत्सव में बढ़-चढ़कर काम कर रही है :वंदना

 


मैं कोरोना वॉलिंटियरअभियान के तहत् लोगों को कोरोना वेक्सीनेशन के लिए कर रही प्रेरित

 


मण्डला 13 अप्रैल 2021मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक कोविड वेक्सीनेशन के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से टीका उत्सवप्रारंभ किया गया है। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण को कम करने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मैं कोरोना वालेंटियरअभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत अब समाज के अनेक वर्गों के लोग, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा युवा बड़े उत्साह से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम मझगांव विकासखंड नारायणगंज की बीएसडब्ल्यू की छात्रा वंदना मरावी 11 से 14 अप्रैल तक मनाये जा रहे टीका उत्सव में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। वंदना प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रही है और आगे बढ़ कर लोगों की मदद कर रही है। वंदना बताती है कि उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए प्रेरित करके टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया है और लगातार यह काम करती रहूंगी। वंदना कहती है कि मैं लोगों को लगातार समझाइश दे रही हूं कि मॉस्क पहनंे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और टीका उत्सव के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में आकर कोविड टीकाकरण कराएं। वंदना बताती है कि विगत वर्ष अप्रैल में भी उन्होंने कोरोना काल में बहुत लोगों की मदद की थी। उन्होंने अपने मित्रों के सहयोग से गांव में बाहर से आने वाले लोगों को खाना खिलाया था तथा उनके रहने आराम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। वंदना मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाढयक्रम से जुड़ी है और अब मैं कोरोना वालंटियर के रूप में टीका उत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। निश्चित रूप से यह अभियान प्रशासन का सहयोग करने के साथ-साथ समाज की सहभागिता भी सुनिश्चित कर रहा है।

No comments:

Post a Comment