BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तनखा मेमोरियल स्कूल में बनाया गया कोविड टीकाकरण का नया केंद्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

तनखा मेमोरियल स्कूल में बनाया गया कोविड टीकाकरण का नया केंद्र

 


 


मण्डला 13 अप्रैल 2021 प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडोरी रोड स्थित तन्खा मेमोरियल स्कूल भवन में 13 अप्रैल से कोविड टीकाकरण के लिए नया केंद्र बनाया गया है। जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं अन्य पात्र व्यक्तियों ने मेमोरियल स्कूल आकर कोविड टीकाकरण किया।

जिला मुख्यालय में अब कोविड टीकाकरण के लिए तीन केंद्र बनाए जा चुके हैं। कटरा रोड स्थित आदिवासी कौशल विकास केंद्र और निरंकारी भवन में भी टीकाकरण कार्य करा रहे हैं। कोविड टीकाकरण के लिए जाने वाले व्यक्ति अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर टीकाकरण केंद्र जा सकते हैं। टीकाकरण के लिए व्यक्ति अपने साथ एक सक्रिय मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अन्य पहचान पत्र की छायाप्रति रख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment