BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवती के साथ मारपीट करने वाले चारों आरोपी युवक पकड़े गए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

युवती के साथ मारपीट करने वाले चारों आरोपी युवक पकड़े गए


रेवांचल टाइम्स - थाना लार्डगंज अंतर्गत दिनाॅक 29-3-21 को संजय नगर निवासी विनय चक्रवर्ती अपने दोस्त सुदेश विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा, को अपने घर पर बुलाकर होली खेल रहा था सभी गालीगलौज कर रहे थे, पड़ोसी ने गालीगलौज करने से मना किया तो सभी एक राय होकर पड़ोसी से वाद विवाद करने लगे, पडोसी की बेटी ने विरोध किया तो सुदेश ने डण्डे से हमला कर पडोसी की बेटी के माथे मे आंख  के पास चोट पहुंचा दी एवं भाग गये। पड़ोसी की रिपोर्ट पर विनय चक्रवर्ती, सुदेश विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा, के विरूद्ध  धारा 294,323,506,34 भादवि एवं 3(2) व्ही, 3(1)5, 3(1)ध एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा  घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है, आदेश के परिपालन में आरोपियेां की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लार्डगंज प्रफृल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीमें लगायी गयी टीमों के द्वारा पतासाजी करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए आरोपी सुदेश विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष, विनय चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष, विशाल प्रजापति उम्र 23 वर्ष, रवि शर्मा उम्र 25 वर्ष चारों निवासी संजय नगर यादव कॉलोनी को अभिरक्षा में लेते हुए घटना में प्रयुक्त डंडे की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।  आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 2.4.21 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment