BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नर्मदा के तेज बहाव में बह गए दो युवक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

नर्मदा के तेज बहाव में बह गए दो युवक

 


जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्रातंर्गत जिलहरी घाट पर गुरुवार सुबह नर्मदा नदी में नहाने गये रिश्ते के दो भाई गहरे व तेज पानी के बहाव में बह गये। युवकों को पानी में डूबता देख आसपास हड़कंप मच गया।

जिसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने एक युवक को बचा लिया वहीं उसका रिश्ते का भाई दूर पानी में जा समाया।
जिसके बाद पुलिस व गोताखोरों की सूचना दी गई, जो काफी देरतक युवक की तलाश करती रहीं,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं सूचना पर होमगार्ड के गोताखोरों के दल को भी रवाना किया गया, जिसने अपना रेस्क्यू शुरु कर युवक की खोजबीन कर रहीं है। दोनों युवक आयुर्वेदिक कालेज के छात्र बताये जा रहे है,जो कि सिंगरौली व उमरिया के निवासी है और शहर में किराये से रहते है।
ग्वारीघाट टीआई विजय सिंह परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो युवकों के जिलहरी घाट पर नहाते समय डूबने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्होने एक युवक को बचा लिया है।
जिसका नाम हर्ष शाह है,जो कि ब्रम्ह कालोनी में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहा है और आयुर्वेद कालेज में पढ़ाई करता है।

उसका रिश्ते का भाई राहुल शाह भी उसके साथ ही रहता है। दोनों गुरुवार सुबह नहाने के लिये जिलहरी घाट पहुंचे थे, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये और तेज बहाव में बहने लगे। दोनों युवकों को देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल ही पानी में छलांग लगाकर हर्ष को बचा लिया।

No comments:

Post a Comment