BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना भगाने के लिए इन लोगों ने किया ऐसा काम की जिसने देखा वो हो गया हैरान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 22, 2021

कोरोना भगाने के लिए इन लोगों ने किया ऐसा काम की जिसने देखा वो हो गया हैरान



कोरोना महामारी के कारण देश का प्रत्येक वर्ग ग्रसित है वही इसने लोगों के मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। हर कोई इस रोग को पराजित करना चाहता है और लोग अपने-अपने ढंग से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। महामारी के समय में बचने के लिए जिसे जहां से भी जो खबर प्राप्त हो रही है उसे अपनाने से चूक नहीं रहा। वहीं आगर मालवा शहर के व्यक्तियों ने कोरोना को मात देने के लिए टोना-टोटके का सहारा लिया है।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर व्यक्ति कोरोना से बचने के लिए मशाल दौड़ का आयोजन कर रहे हैं। रात के अंधेरे में 'भाग कोरोना भाग' के नारे लगा रहे हैं। रहवासियों का मानना है कि ऐसा करने से कोरोना संक्रमण का प्रभाव उनके गांव से समाप्त हो जाएगा।


वही गांव के युवाओं का कहना है कि उन्हें वृद्ध ने कहा है कि जब जब कोई महामारी आती थी। तब उसका नाम लेकर रविवार तथा बुधवार की रात में प्रत्येक घर से एक शख्स अपने अपने घरों से जलती हुई मशाल लेकर गांव के बाहर तक दौड़ता हुआ जाता था तथा जलती हुई मशालों को गांव के बाहर फेंक देता था। ऐसा करने से उस महामारी का असर गांव से हट जाता था। इसलिए वो व्यक्ति भी कोरोना को भगाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। बुजुर्गों से प्राप्त हुई इस खबर के पश्चात् रविवार को ग्राम गणेशपुरा के ग्रामीण एक साथ रात 11 बजे अपने अपने घरों से जलती हुई मशालें लेकर भागे तथा 'भाग कोरोना भाग' का नारा लगाते हुए जलती हुई मशालों को गांव के बाहर तक ले गए तथा एक के पश्चात् एक मशालों को हवा में उछालकर फेंक दिया गया।

No comments:

Post a Comment