BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना: नगर परिषद निवास के सभी वार्डों को किया गया सैनिटाइज..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 24, 2021

कोरोना: नगर परिषद निवास के सभी वार्डों को किया गया सैनिटाइज.....





रेवांचल टाइम्स :–निवास में कोरोना विस्फोट है। प्रतिदिन मरीज मिलने के साथ दो – चार लोगों की जान जा रही हैं। अब तक तो निवास में 1 दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गई हैं। जिससे नगर वासी सहमें और पूरे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले सहित नगर परिषद् निवास में भी मरीज बढ़े हैं। इधर, कोरोना विस्फोट को देखते हुए नगर परिषद की ओर से सैनिटाइजिग कराया जा रहा है। वार्ड दर वार्ड, घर-घर सैनिटाइजिग कार्य जारी है। शनिवार को नगर परिषद की ओर से लगभग सभी वार्डों में सघन सैनिटाइजिग कार्य किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े के नेतृत्व में सफाई कर्मियों द्वारा घरों को सैनिटाइज किया।


बीते वर्ष भी लॉकडाउन अवधि में सफाई कर्मियों ने अपनी जान को जोखिम में डाल सैकड़ों घरों को सैनिटाइज किया था। सफाई कर्मी कहते हैं- साफ-सफाई में ही भगवान का वास होता है। लोगों से अपील है कि वे अपने-अपने घरों को, आसपास को साफ रखें। बिना मास्क का बाहर नहीं निकलें। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। इधर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सैनिटाइज की प्रक्रिया जारी रहेगी। कोरोना नियमों का करें पालन।

रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment